

हल्द्वानी : बीते दिनों मल्ला गोरखपुर एसबीआई तिराहे के निकट भवन स्वामी कमल पाण्डे के भवन में आग लगने की लगातार घटना हो रही थी। जिसका आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को गम्भीरता से लेते हुये भवन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान आयुक्त को भवन स्वामी ने बताया कि उनका भवन सन् 1951 मे 1600 स्क्वायर फीट मंे बना था। भवन में वर्तमान में दो परिवारों के कुल 9 लोग निवास करते हैं। 8 नवम्बर 2022 को प्रथम बार आग लगी थी। जिसका क्रम लगातार जारी है। आग कभी भी लग जाती है।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान भवन स्वामी को कैमरा लगाने के निर्देश दिये साथ ही आग से नष्ट सामग्री को एकत्र कर फारंेसिक जांच हेतु भेजने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को दिये ताकि आग के लगने के कारणों का पता चल सके। आयुक्त ने निरीक्षण दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान को सीवर टैंक के सफाई के साथ ही विद्युत विभाग को घर की विद्युत आपूर्ति हेतु लाईन की जांच कराने के भी निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके पर दिये।
निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ विद्युत एवं सिचाई तथा जलसंस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे वैज्ञानिक, मैसूर में एरीज की अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी
उत्तराखंड PCS परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75 हजार 711अभ्यर्थी पेपर देने नहीं पहुंचे…
Watch..नैनीताल में ‘बर्निंग बुलेट’_ अचानक लगी आग से मची अफरा-तफरी
शंकर कोरंगा बोले_सरस मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच
तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे दुनिया के वैज्ञानिक, मैसूरु में एरीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी