

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत जोड़ो यात्रा को एक खोखली यात्रा बताया।सीएम धामी ने राहुल गांधी द्वारा बढ़ाई गई दाढ़ी पर व्यंग्य करते हुए कहा कि दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा बनने के लिए तप एवं त्याग की जरूरत है। जो हर आरामदायक जीवन जीने वाला व्यक्ति कभी नहीं कर सकता।
राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी की इन दिनों खासी चर्चा हो रही है. लेकिन इसमें एक बात साफ है कि भारतीय जनता पार्टी केखेमे में भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाहट जरूर पैदा हो गई है हाल ही में असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने उनके इस लुक को लेकर कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का चेहरा ‘सद्दाम हुसैन’ जैसा दिखाई नहीं देना चाहिए. इसी से जुड़े एक सवाल के जवाब में धामी ने व्यंग्य करते हुए कहा, ‘दाढ़ी बढ़ाने से कोई भी व्यक्ति नरेंद्र मोदी नहीं बन जाता है. नरेंद्र मोदी बनने के लिए जीवन में अनुशासन, त्याग और कर्म चाहिए. स्वयं को तपाना पड़ता है, स्वयं को लगाना पड़ता है और जीवन में वह संकल्प चाहिए होता है कि देश और जनता की सेवा में एक-एक पल अर्पण करना हो…जो नरेंद्र मोदी ने किया है.’
कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर किया पलटवार
राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी पर तंज कसे जाने पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार कियाउन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं को गांधी की दाढ़ी के बजाय आम आदमी की गाड़ी की चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हमारे नेता कैसी दाढ़ी रखें, आप (बीजेपी नेता) इसकी चिंता छोड़ दीजिए. आप बताइए कि देश के आम लोग गाड़ी कैसे रखें क्योंकि पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर प्रति लीटर के पार चले गए हैं.’ उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाई बीजेपी द्वारा कांग्रेस पर ऊल-जुलूल बातों को लेकर हमले किए जा रहे हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में मानसून की आहट_ बदलने वाला है मौसम का मिजाज़…
Haldwani_इंस्पिरेशन की शिवांगी पांडे ने तुर्की में इतिहास रचा_ वर्ल्ड एबिलिटीस्पोर्ट यूथ गेम्स में जीता गोल्ड
अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी गंदी हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा_कौन है ये…Video
नशे के खिलाफ एकजुट हुआ राजपुरा_आंदोलन तेज
Uttrakhand_ पिता ने मोबाइल चलाने पर डांटा, 14 वर्षीय बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम