Ad

हल्द्वानी में सीएम धामी ने गजराज के लिए मांगा समर्थन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के रोड शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। यह भव्य रोड शो कालाढूंगी रोड से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया तक पहुंचा। मुख्यमंत्री के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा की और जबरदस्त उत्साह दिखाया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी के साथ गजराज सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। रोड शो में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जोश और उत्साह को देखकर यह साफ है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा का कमल जरूर खिलेगा।

मुख्यमंत्री ने तीन महत्वपूर्ण संकल्पों का उल्लेख किया –

“नव वर्ष में प्रदेश की सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कमल खिलाना है।”


“समान नागरिक संहिता लागू कर देश में इसकी गंगोत्री की शुरुआत करनी है।”


“28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड में की जाएगी, हमें इसे सफल बनाना है।”


धामी ने कार्यकर्ताओं से 23 जनवरी तक मतदान में जोश बनाए रखने की अपील की और गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश भट्ट, भुवन जोशी, मोहन पाठक, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरान, हरीश आर्या, वीरेंद्र बिष्ट समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page