नैनीताल – भारी बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन सरकार चुनने जा रही है जनता : सीएम धामी


उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट। सी.एम.ने अपने संबोधन में कहा कि नैनीताल, भीमताल और भवाली में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल के क्षेत्र की कई परियोजनाओं में काम हो रहा है।
नैनीताल में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा। मालीताल के रामलीला मंच में उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इससे पहले बरसात के बावजूद सी.एम.का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
मुख्य मंच पर सांसद अजय भट्ट के साथ भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों ने आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। कहा कि जिस तरह से केदारनाथ के उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई, उसी प्रकार भाजपा सभी नगर निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने ये भी कहा कि यहां नैनीताल जिले में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल सहित कई योजनाओं में तेजी से कार्य चल रहा है और जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास होगा।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Breaking_हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हनुमान अंश _ प्रमोशन के लिए भंडारा और बॉक्स ऑफिस पर‘चमत्कार’!
उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, पार्टी में शोक की लहर..
कुमाऊं पर नजर_हल्द्वानी पहुंचेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
नैनीझील में गोल्डन महाशीर जैसी मछलियों का अंधेरे में शिकार..? Watch चोरी