

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह हल्द्वानी पहुंचकर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम धामी ने स्टेडियम के पास गौला नदी द्वारा किए गए भू- कटाव की स्थिति जानी।
कुमाऊँ में लगातार 3 दिनों से हुई तेज बारिश में कारण आपदा जैसे हालात बन गए, जिसके बाद पूरे कुमाऊं में अतिवृष्टि के कारण बिगड़े हालातो को लेकर सीएम धामी का भी प्रभावित इलाकों में जा कर स्थलीय निरीक्षण जारी है, जिसके तहत आज मुख्यमंत्री अपने कुमाऊं भ्रमण के दौरान हल्द्वानी पहुँचे जा उनके द्वारा अतिवृष्टि के कारण प्रभावित छेत्रो का स्थलीय निरीक्षण किया और हालातो का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए है। अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। सभी को कहा कि है कि आपदा राहत के काम को प्राथमिकता से ले। साथ ही अतिक्रमण वाले इलाकों से अतिक्रमण हटाने को कहा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




BREAKING – नैनीताल में बड़ा हादसा_ ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा..Video
18 साल की उम्र में दुनिया को चौंकाने वाले निशानेबाज़ जसपाल राणा का निधन..
नीति आयोग की बैठक में में सीएम धामी ने रखा_ उत्तराखंड को राष्ट्रीय मॉडल बनाने का विजन
Nainital: खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली_पहले खुद सड़क तक लाओ..Video
पवनदीप राजन के जीजा नारायण लाल की शानदार जीत, भाजपा को मिली करारी शिकस्त