केदारनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन, एक व्यक्ति की मौत..


उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग बाजार क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन और पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे बैरियर के समीप अचानक बड़े-बड़े पत्थर और बोल्डर गिरने लगे, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए। हादसे में बड़ेत, गुप्तकाशी निवासी 48 वर्षीय उमेद सिंह नेगी की मौत हो गई, जबकि नेपाल निवासी 42 वर्षीय बम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को करीब एक घंटे तक रोका गया तथा JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया। लगातार पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए आसपास के क्षेत्र को अस्थायी रूप से खाली कराया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




केदारनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन, एक व्यक्ति की मौत..
कॉकरोच जनता पार्टी पर सरकारी शिकंजा, X अकाउंट ब्लॉक…लेकिन ‘Cockroach Is Back’
Nainital_ 21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट मेजर जे.बी.सी. खडूड़ी को समर्पित_राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया टी-ऑफ
नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, कप्तान की नई टीम तैयार..
Nainital _ बुजुर्ग ने टोका, तो युवक ने हाथ उठाया_मोबाइल तोड़ दिया..