बेटियों के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है : मुख्यमंत्री धामी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खटीमा स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर, ब्रह्म कॉलोनी और आरपी पब्लिक स्कूल, मेलघाट रोड में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव दम्पतियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों स्थानों पर कुल 50 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री ने नव दम्पतियों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्यादान को हमारे समाज और संस्कृति में महादान का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा, “बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं। बेटियों के सशक्त होने से राष्ट्र सशक्त होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार बालिका और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नौकरियों में महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, जिससे राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने खटीमा को एक बगीचे की संज्ञा देते हुए कहा कि यहां सभी समुदाय के लोग प्रेम और सद्भाव के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा, “खटीमा लघु भारत का प्रतीक है, और यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम इसी भावना का उदाहरण है।”

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि इन खेलों के आयोजन की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में राज्य की बेटियों ने अधिक मेडल जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल गणेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने