Alert – उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी,सावधान रहें..


उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। 27 फरवरी को राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।
28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो सकती हैं। बर्फबारी से बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में चट्टानी गिरने और भूस्खलन की वजह से लिंक सड़कें और हाईवे अवरुद्ध होने का खतरा है।
बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4°C और न्यूनतम तापमान 14.2°C दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 27.4°C और न्यूनतम तापमान 11°C रहा, जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.3°C और न्यूनतम तापमान 6.0°C दर्ज किया गया।
बुधवार को सुबह से शाम तक धूप और बादलों के बीच उतार-चढ़ाव देखा गया। कभी बादल छाने से सर्द हवाएं चलीं, तो कभी तेज धूप निकलने से गर्माहट महसूस हुई। आज सुबह से ही सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने