डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण


हल्द्वानी : जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनपद नैनीताल में 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा।
इस क्रम में काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की नींव जनगणना के आंकड़ों पर ही आधारित होगी, इसलिए यह अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, मकानों व परिवारों के सूचीकरण और डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रहण की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संकलन होगा।
जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि 10 से 24 अप्रैल 2026 के बीच नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रशासन ने सभी प्रशिक्षुओं से सटीक और त्रुटिरहित डेटा संकलन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला बन सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video
चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम को सिक्किम _ छह राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हरप्रीत
ब्रेकिंग न्यूज़_ हल्द्वानी-नैनीताल हाइवे पर सामान से भरे ट्रक में धमाकों के साथ उठी लपटें_भयंकर आग..Video