

उत्तराखंड के कोटद्वार से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गहरी खाई में वाहन गिरने से हुए इस हादसे में कोऑपरेटिव सचिव समेत दो लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी-जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे।
गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी में सचिव थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…