Ad

हर ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचे कप्तान, जवानों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां_देखिए तस्वीरें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मनाई दीपावली

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी (नैनीताल):
दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर जहां आमजन अपने घरों में त्योहार की खुशियाँ मना रहे थे, वहीं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने एक सराहनीय पहल करते हुए ड्यूटी में लगे जवानों के बीच पहुंचकर न सिर्फ उन्हें मिठाई भेंट की, बल्कि उनके हौसले को भी सराहा।

एसएसपी मीणा ने शहर के विभिन्न चौराहों, बाजार क्षेत्रों और ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुंचकर जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें दीपावली का गिफ्ट मिठाई देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि “आप लोग अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा में लगे हैं, यह कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण है।”

जवानों के चेहरे खिले

अपने जिले के पुलिस प्रमुख को अचानक सामने देखकर पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसएसपी ने न सिर्फ उन्हें मिठाई दी बल्कि त्योहार के माहौल को लेकर भी बातचीत की और सभी का मनोबल बढ़ाया।

इन स्थानों पर पहुंचे एसएसपी

एसएसपी मीणा ने नैनीताल बैंक तिराहा, रोडवेज स्टेशन, ओके होटल, हल्द्वानी बाजार, ताज चौराहा, फल मंडी, कैंसर तिराहा, आईटीआई तिराहा, मुखानी, लाल डांठ, सेंट्रल हॉस्पिटल तिराहा, कुसुमखेड़ा, चंबलपुल, पंचक्की, कोलटैक्स, बीरशिवा और तिकोनिया जैसे प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुंचकर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा, यातायात निरीक्षक महेश चंद्र, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी सहित अन्य थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *