जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन नहीं होगा, डीएम के आदेश पर रोक


उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर आ रही है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। यूनिवर्सिटी परिसर में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण और बुलडोजर कार्रवाई पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने रामपुर जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। इसके बाद अब यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह की प्रशासनिक कार्रवाई अगले आदेश तक नहीं की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, अब इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। इस प्रकरण में अदालत में सुनवाई होनी थी, लेकिन कंडोलेंस (शोक) के कारण न्यायालय में अवकाश/कार्य स्थगित रहने से सुनवाई नहीं हो सकी।
गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने इससे पहले यूनिवर्सिटी परिसर में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्मित भवनों को लेकर उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27(1) के तहत ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। इसी कार्रवाई के तहत बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी थी, जिस पर अब फिलहाल रोक लग गई है।
यह खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती ,, पति गिरधारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज