47 किलोमीटर तक चलती बस में दरिंदगी_ 16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप


बेहद शर्मसार और रूह को कपा देने वाला मामला एक बार फिर सामने आया है जिसने दिल्ली को शर्मसार कर दिया है।
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त की रात एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ चलती स्लीपर बस में कथित गैंगरेप किया गया।मामले में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली किशोरी अपने चचेरे भाई से मिलने नोएडा आई थी। भारी बारिश के बीच वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक खाली स्लीपर बस के ड्राइवर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।
आरोप है कि बस में पर्दे लगे होने का फायदा उठाकर ड्राइवर और कंडक्टर ने किशोरी के साथ कथित तौर पर मारपीट और गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद आरोपी किशोरी को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने कश्मीरी गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। जिस स्लीपर बस में वारदात का आरोप है, उसे भी जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, बस में खराबी आने के बाद उसे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। वहां से ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर वापस लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान बस लगातार चलती रही।
मामले की जांच जारी है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में NIA की रेड से हड़कंप,एक अरेस्ट..
पहले बेटी, अब 14 साल के बेटे की मौत_गहरे सदमे में मां ने जान दे दी
फर्जी प्रमाणपत्र पर CM धामी का सख्त एक्शन, 8 अभ्यर्थियों के प्रवेश निरस्त
9 अक्टूबर को हल्द्वानी में व्यापारियों का बड़ा जुटान, मुख्यमंत्री संवाद की तैयारी तेज
रिसर्च लैब तक पहुंची कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों की उड़ान