Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital


उत्तराखण्ड के नैनीताल में वाहनों से तेल चोरी होने की वारदातें जारी। तड़के सवेरे अंधेरे में आकर चोर तेल निकाल ले जाते हैं। चोरी पकड़ने के लिए लगाए सी.सी.टी.वी.कैमरे में घटना कैद हो गई है।
नैनीताल के रिहायशी क्षेत्रों के मार्गों में खड़े वाहनों से पैट्रोल, डीजल, स्टेपनी, बैटरी व अन्य जरूरी सामान गायब होने की वारदातें अक्सर शहरवासियों की चर्चाओं में रहती हैं। इसमें, स्कूटी और बाइक से बड़ी मात्रा में पैट्रोल चोरी होने की भी अधिकतर लोगों को शिकायत रहती है।
पिछले दिनों सड़क पर खड़ी बाइक से लगभग 8 लीटर पैट्रोल चोरी होने के बाद दुखी अर्जुन ने परेशान होकर अपने एक जिम्मेदार पड़ोसी को ये जानकारी दी। पड़ोसी हरीश ने अपने घर में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगवा लिया। आज सवेरे एक बार फिर से तेल की टंकी खाली मिलने पर अर्जुन ने हरीश से कैमरा फुटेज चैक करने को कहा, तो सच्चाई सामने आ गई।
वीडियो में तड़के सवेरे 4:15 बजे दो युवक बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने बिना किसी डर के अर्जुन की खड़ी बाइक से तेल की टंकी खाली कर दी। अब अर्जुन और अन्य पीड़ित मल्लीताल पुलिस कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि ये चोर पहले भी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से जिला परिषद होते हुए मॉलरोड उतरने वाले मार्ग में ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


किच्छा – सिरौलीकलां में क्लीन स्वीप कांग्रेस की प्रचंड जीत_ भाजपा की करारी हार..
नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families