Ad

BREAKING : राष्ट्रपति पहुँचे उत्तराखंड..राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत..इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड पहुँचे राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद का राज्यपाल ले.ज.(से.नि)  गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को दो दिन के दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। वह सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से पंतजिल योगपीठ पहुंचे। पतंजलि पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग गुरु बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया। यहां से वह हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति 28 को पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन, आईजी इंटलीजेंस संजय गुंज्याल समेत पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों ने शनिवार को पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *