BIG NEWS : नाराज़ तीर्थपुरोहितों ने बड़ी तादाद में सचिवालय की ओर कूच कर भरी हुंकार..दिया सरकार को अल्टीमेटम

उत्तराखंड(देहरादून) :- देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत ने काला दिवस मनाते हुए सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय पहुंचने से पहले ही तीर्थ पुरोहितों को रोका लिया। 27 नवंबर 2019 के दिन ही श्राइन बोर्ड का गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था।
वही तीर्थ पुरोहितों के इस आंदोलन को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे साथ में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे।
गांधी पार्क पर एकत्रित हुए चार धाम से आये तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी और स्वतिवाचन के साथ अपनी जन आक्रोश रैली शुरू की। गांधी पार्क एश्ले हॉल, राजपुर रोड, सुभाष रोड होते हुए सचिवालय के पास पहुंचे। जहां पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और तीर्थ पुरोहितों में नोकझोंक भी हुई। महापंचायत के प्रदेश प्रवक्ता डा. बृजेश सती ने बताया कि कैबिनेट में 27 नवंबर 2019 को श्राइन बोर्ड के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। जिसे दो साल पूरे होंगे। कहा कि आज के दिन को तीर्थ पुरोहितों के लिए काला दिवस रूप में भी मनाया है।
पुरोहितों ने कहा कि दिए आश्वासन के मुताबिक 30 नवंबर को मांग पूरी नहीं मानी गई तो इससे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। इससे चार दिन पहले बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने कैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव किया। रैली में सुरेश सेमवाल, पुरुषोत्तम उनियाल, आचार्य संतोष त्रिवेदी, विपिन जोशी, संजय तिवारी, ब्रह्म कपाल, उमेश सती, सौरभ शुक्ला, निखलेश सेमवाल आदि शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस