Ad

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लंबे समय से फरार चल रहे उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी में छिपा हुआ था, जहां शनिवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।

ADVERTISEMENTSAd

गिरफ्तारी के बाद एसआईटी और पुलिस की टीम उसे लेकर देहरादून रवाना हो गई है। गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी को इस मामले में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अब एसआईटी उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती है।

गिरधारी लाल साहू की मुश्किलें उस समय और बढ़ गई थीं, जब देहरादून की पंचम अपर सत्र न्यायाधीश एवं एससी-एसटी एक्ट की विशेष न्यायाधीश अंजलि बेंजवाल की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अदालत ने माना था कि एफआईआर में लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में अधिनियम की धारा 18 और 18ए के तहत अग्रिम जमानत पर प्रतिबंध लागू होता है।

गिरधारी लाल साहू ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत से राहत नहीं मिली। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश तक चल रही थी तलाश

गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसआईटी की टीमें उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश में भी लगातार दबिश दे रही थीं। आखिरकार झांसी में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *