BREAKING : (नैनीताल) ईद पर केवल इतने लोग ही अदा करेंगें नमाज़..जारी हुए कोविड प्रोटोकॉल के नियम..

नैनीताल-नगर में कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण ईद पर मस्जिद में केवल 50 लोग ही नमाज अदा करेंगे। रविवार को मल्लीताल कोतवाली में एसडीएम अनुराग आर्य की अध्यक्षता में हुई शांति कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में श्री आर्य ने भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही इमाम अब्दुल खालिक ने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से गुजारिश की कि वह कोरोना को देखते हुए नमाज के बाद गले न मिलें। बैठक में कोतवाल अशोक कुमार, तल्लीताल एसओ विजय मेहता, दिलशाद, गुड्डू खान, मतलूफ, मो. फारुख, मो. जुनैद, शहबाज, कय्यूम आदि मौजूद थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..
पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक षड्यंत्र ?
शक ने उजाड़ दिया घर_ पत्नी की पीट-पीटकर हत्या,फरार पति गिरफ्तार