BREAKING – नैनीताल की वादियों में पहली बर्फबारी_सफेद चादर से ढकी सरोवर नगरी_Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने नगर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25(शुक्रवार, शनिवार और रविवार)को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। शीतकाल में विंटर रेन तो नहीं हुई सीधे बर्फबारी दिखी।
नैनीताल के ऊपर आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों का कब्जा दिखा। आज हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी होने लगी। नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली।
मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है। नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई है, जबकी सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ