BREAKING : CM धामी के आदेश के बाद BIG एक्शन शुरू, नैनीताल जिले में यह पांच रिज़ॉर्ट सील, मचा हड़कंप..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरादून – अंकिता हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के समस्त रिज़ार्ट की जाँच करने के निर्देश ज़िलाधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में अब धरातल पर कार्रवाई शुरू हो गयी है। आज नैनीताल जिले में जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर 5 रिसोर्ट सील किये गए हैं।

विदित हो कि मुख्यमंत्री ने बीती रात प्रदेश में खुले सभी रिसोर्ट की जांच के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए थे कि साथ ही साथ जो रिज़ार्ट अवैध बने हैं या अवैधानिक रूप से संचालित हैं उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।प्रदेश भर में स्थित होटल/रिज़ार्ट/गेस्ट हाउस आदि में कार्य करने वाले कर्मचारियों से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए।

इसी क्रम में आज नैनीताल जिले में रिसोर्ट की जांच का कार्य शुरू हो गया है। यहाँ कुल 5 रिसोर्ट आज सील किये गए। इनमें आर्यम रिसोर्ट धनाचूली, admirals विला धनाचूली, फारेस्ट एकर्स कैम्प चौकुटा, whistling वुड्स रिसोर्ट चौकुटा व the फ्लैग गज्जर शामिल हैं।

वहीं 5 रिज़ॉर्ट पर बड़े एक्शन के बाद रिज़ॉर्ट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर ताबड़तोड़ कारवाई,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील
 • जिला मजिस्ट्रेट ने बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे समस्त होटल, गेस्ट हाउस व रिसोर्ट संचालकों को हिदायत दी है कि सभी नियमनुसार अपना पंजीकरण कराए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है।


जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने उन समस्त होटल, गेस्ट हाउस व रिसोर्ट संचालकों को हिदायत दी है जिन्होंने अभी तक नियमानुसार अपना पर्यटन विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है, वे यथाशीघ्र नियमनुसार अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। DM गर्ब्याल ने जिला पर्यटन अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि जल्द ही ऐसे संचालकों का चिन्हीकरण कर आख्या उपलब्ध कराए जिससे संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है।

आपको बता देंगे मुख्यमंत्री जो पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भले ही कोई कितनी रसूख़ वाला क्यों ना हो। ताज़ा मामले में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला में अंकिता हत्याकांड के आरोपी रिज़ॉर्ट मालिक की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिजॉर्ट को धवस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। मुख्यमंत्री या यह संदेश है कि ग़लत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल में है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *