चंदे के हिसाब पर खूनी संघर्ष, रामलीला कमेटी के विवाद में तीन लोगों की हत्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


पीलीभीत। अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला मेला कमेटी के चंदे के हिसाब-किताब और अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद तिहरे हत्याकांड में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच बैठक के दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें कुनाल श्रीवास्तव (14), अंकित गुप्ता (29) और मोहित गुप्ता (31) की मौत हो गई, जबकि रोष गुप्ता (22) गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष नरेश गुप्ता के निधन के बाद उनके चचेरे भाई चंद्रप्रकाश गुप्ता को मेला अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, कौशल गुप्ता पक्ष कमेटी में पदाधिकारी बनने के साथ ही चंदे की आय-व्यय का हिसाब मांग रहा था। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी।

सोमवार रात बरातघर में बुलाई गई बैठक के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कौशल गुप्ता पक्ष ने रायफल से फायरिंग कर दी। घटना से कस्बे में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम आलोक कुमार, एसपी सुकीर्ति माधव और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। तनाव को देखते हुए कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *