हल्द्वानी मेयर के लिए बीजेपी के गजराज का नामांकन_ हैट्रिक जीत का दावा..


भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज भारी धूमधाम से अपने नामांकन की प्रक्रिया शुरू की। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम रहा। गजराज ने एम बी इंटर कॉलेज से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाल कर नामांकन किया, जिसमें जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।
नामांकन से पहले, गजराज सिंह बिष्ट ने अपने परिवार के साथ कालू सिद्ध मंदिर में दर्शन कर विजय की कामना की। इसके बाद, उन्होंने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत से मुलाकात कर चुनावी सफलता की दिशा में मार्गदर्शन लिया। बीजेपी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट से भी मुलाकात कर पार्टी का आभार व्यक्त किया।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि गजराज सिंह बिष्ट मेयर पद पर लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत सुनिश्चित करेंगे, जबकि विधायक बंशीधर भगत ने 25 जनवरी को हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम में गजराज की विजय की बात कही। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भाजपा संगठन के चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत को मुख्य कारण बताया, जिससे पार्टी इस बार भी मेयर पद पर जीत हासिल करेगी।
गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसे पूरी तरह से साबित करेंगे और हल्द्वानी नगर निगम को प्रदेश में सबसे स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर निगम बनाएंगे।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रकाश रावत, चंदन बिष्ट, मोहन पाल, महेश शर्मा, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..