दिव्यांगों से जुड़े बड़े मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस,मांगा जवाब


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने राज्य के अलग अलग जिलों में स्थापित दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों में विशेषज्ञ स्टाफ तैनाती की मांग संबंधी जनहित याचिका में केंद्र और राज्य सरकार से एक हफ्ते के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
मामले के अनुसार, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की संस्था “रोशनी” की ओर से जनहित याचिका दायर कि गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि केंद्र सरकार के फंड से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोले गए हैं जिनमें, अलग अलग श्रेणी के दिव्यांगजनों की मदद के लिये विशेषज्ञ स्टॉफ की नियुक्ति और अन्य ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करानी होती हैं। इसका पूरा खर्चा, केंद्र सरकार वहन करती है।
लेकिन टिहरी जिले को छोड़ अन्य जिलों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिस कारण इस अति महत्वपूर्ण सुविधा के लाभ से दिव्यांगजन वंचित हैं।
याचिका की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायधीश गुहानाथन नरेंद्र और वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने केंद्र और राज्य सरकार को एक हफ्ते के भीतर इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर