नैनीताल में भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाली तिरंगा रैली..


उत्तराखंड की नैनीझील में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी विधायक के साथ तिरंगा लहराते हुए नौकायन किया । कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति नारे लगाते हुए माहौल राष्ट्रभावना से भर दिया ।
नैनीताल में मल्लीताल के बोट हाउस क्लब स्थित बोट स्टैंड में भाजपाइ आज भारतीय शान तिरंगा लहराते हुए बोट में बैठ गए । उनके साथ विधायक सरिता आर्या और कुछ सभासदों के अलावा कुछ बड़े नेता मौजूद रहे । भाजपाइयों ने 14 अगस्त की दोपहर हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्र भक्ति के गीत गाकर जान डाल दी । विधायक सरिता आर्या ने कहा कि इस आयोजन को आम आदमी के लिए किया जा रहा है तांकि वो झंडे का महत्व समझ सके । उन्होंने कहा कि ‘घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा’ की नीति के अनुसार इस कार्यक्रम को किया जा रहा है । इससे लोग सजग होंगे और झंडे के प्रति आकर्षित होंगे। इसके लिए उन्होंने नाव में झंडे लेकर एक बोट रैली निकाली है । कार्यक्रम में नैनीताल की जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या के पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन मंत्री के नहीं पहुंचने के बाद विधायक ने ही बोट को फ्लैग ऑफ किया ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..
उत्तराखंड में रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार, पहली बोर्ड बैठक में बड़े निर्देश
सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त रुख : सीएम ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश