सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त रुख : सीएम ने एसओपी बनाने के दिए निर्देश


पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों, कार्यस्थलों और शिक्षा संस्थानों में अधिकारी-कर्मचारियों व शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने 21 फरवरी को हुए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की घटना समेत हालिया मामलों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।
मुख्यमंत्री ने डीजीपी को भी निर्देशित किया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं और ऐसी घटनाओं में तुरंत कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही एसएसपी देहरादून को शिक्षा निदेशालय प्रकरण में दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का यह कदम स्पष्ट संदेश देता है कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video
डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे