उत्तराखंड : इस जिले के SSP का सख्त एक्शन, चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को हटाया..


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिधौली में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में व लोगों के भारी विरोध को देखते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल चौकी प्रभारी जगमोहन राणा समेत उनके पूरे स्टाफ को हटा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी कीमत में किसी भी इलाके में अशांति फैलाने वाले व कानून व्यवस्था को ठेस पहुंचाने वाले लोगों को बक्सा नहीं जायेगा, साथ ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
आपको बताते चलें कि बीते दिनों एसएसपी ने अपने तीखे तेवर दिखाते हुए चौकियों में देर शाम लोकेशन नहीं दिए जाने के मामले में संज्ञान लेते हुए छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था।
वहीं इस पहले भी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने व एफआईआर दर्ज नहीं करने के मामले में एसएसपी ने चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को भी सस्पेंड किया था।
बताया जा रहा है कि जन्मेजय खंडूरी के ट्रांसफर के बाद एसएसपी ने चार्ज लेते ही अपने तीखे तेवर व कड़क एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रण लिया है, कि देहरादून की पुलिस व्यवस्था को सबसे पहले ठीक करेंगे। और उसके बाद आम जनता को पुलिस के प्रति उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park