हल्द्वानी : 29 मई 1984 को ऑपरेशन मेघदूत के दौरान हुई थी शहादत.. 38 साल बाद घर आ रहा कुमाऊं रेजिमेंट के शहीद जवान चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर..


हल्द्वानी : पूरा देश 15 अगस्त को आजादी के 75वें सालगिरह के रूप में जश्न मनाएगा तो वही सियाचिन में अपनी जान गवाने वाले एक शहीद सिपाही का पार्थिव शरीर 38 साल बाद उनके घर आ रहा है. 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान चंद्रशेखर हर्बोला की मौत 29 मई 1984 को सियाचिन में ऑपरेशन मेघदूत के दौरान हो गई थी. उनका पार्थिव शरीर अब उनके घर पहुंचाया जा रहा है.
1984 में नहीं मिल पाया था जवान चंद्रशेखर हर्बोला का शव
ऑपरेशन मेघदूत के दौरान 19 जवान बर्फीले तूफान में दब गए थे जिनमें से 14 जवानों का शव बरामद कर लिया गया था लेकिन पांच जवानों का शव नहीं मिल पाया जिनमें चंद्रशेखर हर्बोला भी मौजूद थे. इसकी जानकारी उनके घर में दे दी गई थी. उस दौरान चंद्रशेखर हर्बोला की उम्र सिर्फ 28 साल थी उनकी दोनों बेटियां बहुत छोटी थीं. परिजनों ने चंद्रशेखर हर्बोला का अंतिम संस्कार पहाड़ के रीति-रिवाज के हिसाब से किया था लेकिन अब 38 साल बाद उनका पार्थिव शरीर सियाचिन में बर्फ के अंदर दबा हुआ मिला. अब उनके पार्थिव शरीर को 15 अगस्त यानि आजादी के दिन उनके घर पर लाया जाएगा.
शहीद चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनकी पत्नी शांति देवी के आंखों के आंसू अब सूख चुके हैं. उन्हें सिर्फ इस बात का गम है कि आखिरी समय में उनका चेहरा नहीं देख सकी. वही उनकी बेटी कविता पांडे ने कहा कि पिता की मौत के समय वह बहुत छोटी थीं ऐसे में उनको अपने पिता का चेहरा याद नहीं है. उनकी मौत का गम तो उनके पूरे परिवार को है लेकिन खुशी इस बात की है कि उन्होंने अपनी जान देश की रक्षा के लिए गवाई है. चंद्रशेखऱ हर्बोला का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ रानी बाग स्थित चित्रशाला घाट में किया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..