हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में साइनाइड बम,,बड़े धमाके की धमकी_स्टूडेंट में हड़कंप..


ब्रेकिंग उत्तराखण्ड में हल्द्वानी के मैडिकल कॉलेज को न्यायालयों के बाद धमकी भरा फोन आने से मैडिकल स्टाफ और स्टूडेंट्स में हड़कंप।
नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को मेल पर बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद अब हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी घातक साईनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज भेजी धमकी में कहा गया है कि “आपके कॉलेज में
साईनाइट पोइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों/स्टूडेंट्स को निकल लें। अल्लाहू अकबर “
मेल 24 फरवरी को 11:38 बजे प्राप्त हुई जिसके बाद मैडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी और स्टाफ कॉलेज तत्काल बिल्डिंग से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि मेल की सूचना के बाद पुलिस आई और चले गई।
इधर, पुलिस ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड(बी.डी.एस.)और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग, कार्यालय और वार्डों में तलाशी ली। इसके बाद पुलिस दल सीधे सुशीला तिवारी मैडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें स्टाफ बाहर से खड़ा मिला।
पुलिस ने मेन गेट खुलवाकर अंदर के चप्पे चप्पे पर तलाशी ली। मेल To :- principal-gmchldugpg@gmail.com-uk@gov.in भेजी गई जाबकी इसे rameeza_hussaini@hotmail.com
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस