BIG NEWS : (उत्तराखंड) STF और पंजाब पुलिस की जाबांज़ दिलेरी ..लेटेस्ट हथियारों से लैस बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ ..चार शिकंजे में..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की शांत वादियां अब अपराधियों की पनाहगार बन गयी है, जहां अपराधी शरण लेकर अपने गुनाहों को छुपाने में लगा है, दुसरे प्रदेशों से अपराध कर खूंखार अपराधियों को पंजाब और उत्तराखंड की पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है, जबकि पनाह देने वाले को बी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।जहां दोनों ओर से दो दर्जन राउंड फायरिंग के बाद खूंखार अपराधियों को हिरासत में ले लिया है, जिनके पास से ऑटोमेटिक आधुनिक हथियार बरामद किये गये। फिलहाल पुलिस अभी सर्च में लगी है। काशीपुर थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर में पनाह लेकर रह रहे पंजाब के 3 खूंखार अपराधियों को गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पंजाब और उत्तराखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार खूंखार अपराधियों के पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए है साथ ही भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किये गये है। फिलहाल पंजाब पुलिस और उत्तराखंड पुलिस अन्य अभियुक्तों की सर्च में लगी है, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर की दर्जन मुकदमे पंजाब में दर्ज है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी। गिरफ्तार हुए अपराधियों में संदीप सिंह उर्फ भल्ला शिखू पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी भटिंडा पंजाब जिस पर गंभीर धाराओं में 07 अभियोग पंजीकृत है। वहीं फतेह सिंह उर्फ युवराज पुत्र बलजिन्दर सिंह निवासी संगरुर पंजाब जिस पर 28 अभियोग पंजीकृत है, दोनो अभियुक्तों द्वारा कुलवीर सिंह उर्फ बीरा उर्फ़ साधू सिंह निवासी नरुआना भटिंडा में गोली कांड को अंजाम दिया गया था,और दोनों फरार हो गये थे । वहीं अमनदीप जिसके विरुद्ध 09 अभियोग पंजीकृत है जिनपर 128/21 धारा 307/427/336/341/506/120बी/34 और 25/54/59 आर्म्स एक्ट भटिंडा  में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जबकि जगवन्त जिसका लोकल एक फार्म हाउस है और जिसने इन्हे आश्रय दिया था । उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *