79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश


79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के तीसरे दिन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेम, समर्पण और आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में परमात्मा के प्रेम में स्थिर रहना ही सच्ची जागृति है। समालखा में आयोजित समागम में देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने प्रेम, भक्ति और एकत्व का संदेश दिया।
सतगुरु माता जी ने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जो अनुकूल और विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहे। ब्रह्मज्ञान से मिली जागृति हमारे विचारों, व्यवहार और फैसलों में दिखाई देनी चाहिए। विचारों में भिन्नता के बावजूद हर व्यक्ति में परमात्मा का अंश देखकर उसे अपनाना ही सच्चे प्रेम की पहचान है।
इससे पहले निरंकारी राजपिता रमित जी ने सकारात्मक प्रयास करने, परिस्थितियों को सहजता से स्वीकार करने और अहंकार त्यागकर जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी सतगुरु माता जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
समागम में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर, ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के तहत अस्थायी अस्पताल, चिकित्सा केंद्र, डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चार स्थानों पर लंगर और 22 कैंटीनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भोजन व अन्य सुविधाएं दी गईं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश
Big Achievement_ UOU की डॉ. खष्टी डसीला को मिला UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड
हल्द्वानी पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले_यहां से लड़ूंगा 2027 का चुनाव..
Haldwani_नहर कवरिंग का काम या हादसों को न्योता ? हाईटेंशन पोलों के बीच खुदाई…Video