लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन


हल्द्वानी। लायनेस क्लब हल्द्वानी की वार्षिक बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। शालिनी गुप्ता को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूनम सैनी को सचिव और सरिता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी अवसर पर क्लब की ओर से करवाचौथ का उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें मीनाक्षी गुप्ता को ‘करवाचौथ क्वीन’ चुना गया।
बैठक के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष तनुजा जोशी ने नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार सौंपा। क्लब की सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और क्लब को नई दिशा देने के लिए आभार जताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि क्लब पूर्व अध्यक्ष द्वारा स्थापित मानकों को बनाए रखते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से क्लब की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।
बैठक में करवाचौथ का पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मीनाक्षी गुप्ता को करवाचौथ क्वीन चुने जाने पर सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इंदु अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुचित्रा, ऊषा मुकेश, कामिनी पाल, संगीता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्यामली, रूपम अग्रवाल, नीलम जोशी, अंकिता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, पल्लवी जोशी, भारती सिंघल, प्रीता जैन, छवि गोयल, मीना अग्रवाल, नीतू गुप्ता, गीतू केसरवानी, अलका वार्ष्णेय, पूनम सैनी और मीनाक्षी गुप्ता सहित क्लब की कई सदस्य मौजूद रहीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश
Big Achievement_ UOU की डॉ. खष्टी डसीला को मिला UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड
हल्द्वानी पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले_यहां से लड़ूंगा 2027 का चुनाव..
Haldwani_नहर कवरिंग का काम या हादसों को न्योता ? हाईटेंशन पोलों के बीच खुदाई…Video