Big Achievement_ UOU की डॉ. खष्टी डसीला को मिला UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड


हल्द्वानी। हिमालयी जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. खष्टी डसीला को प्रतिष्ठित UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) की ओर से 21वें उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2026–27 के दौरान 25 और 26 अक्टूबर को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. डसीला का शोध हिमालय में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण वृक्ष भोजपत्र और उससे जुड़े सूक्ष्मजीवों पर केंद्रित है। वह इस बात का वैज्ञानिक अध्ययन कर रही हैं कि पौधों की जड़ों से जुड़े लाभकारी जीवाणु और कवक पौधों की वृद्धि, पर्यावरणीय तनाव से लड़ने की क्षमता और प्राकृतिक पुनरुत्पत्ति में किस तरह मदद करते हैं। उनका शोध हिमालयी वनस्पतियों के संरक्षण और पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
19 शोधपत्रों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान
डॉ. खष्टी डसीला के अब तक 19 शोधपत्र, छह समीक्षित पुस्तक अध्याय, तीन लोकप्रिय लेख और एक पॉलिसी ब्रीफ प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध Current Science, Scientific Reports, Journal of Mountain Science और अन्य प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी और जैव-प्रौद्योगिकी में पीएचडी कर चुकीं डॉ. डसीला ने ICAR-NET और GATE-XL जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में वह उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शिक्षण के साथ शोध कार्यों में सक्रिय हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई अध्यक्ष बनीं शालिनी गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता चुनी गईं करवाचौथ क्वीन
79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया प्रेम और जागृति का संदेश
Big Achievement_ UOU की डॉ. खष्टी डसीला को मिला UCOST यंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड
हल्द्वानी पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले_यहां से लड़ूंगा 2027 का चुनाव..
Haldwani_नहर कवरिंग का काम या हादसों को न्योता ? हाईटेंशन पोलों के बीच खुदाई…Video