Ad

BIG NEWS (उत्तराखण्ड): राज्य में सियासी पारा गरमाया.. हरक, प्रीतम , काऊ एक ही फ्लाइट से गये दिल्ली, ये है असली वजह..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राज्य में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं प्रदेश के राजनैतिक गलियारों के माहौल में गरमाहट पैदा होती जा रही है ऐसे में राजनीतिक हलचल तेज है आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली रवाना हुए तो साथ में प्रीतम सिंह भी उसी प्लेन में मौजूद थे जिसके बाद इस बात को लेकर चर्चा के बादल गहरा गए कि आखिरकार तीनों एक साथ दिल्ली क्यों जा रहे हैं मीडिया के कोने में इस बात के भी चर्चे होने लगे कि आज प्रीतम सिंह हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ दोनों को कांग्रेस मे शामिल कराने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

हालांकि सच्चाई इससे अलग है कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि प्रीतम सिंह आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हैं और आज दिल्ली में किसी के शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है इसके अलावा हरीश रावत पहले ही कह चुके हैं कि बाकी जब तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस में उन्हें शामिल नहीं होने दिया जाएगा ऐसे में इसकी संभावना कम ही है वही खुद प्रीतम सिंह ने भी कहा कि अगर कोई प्लेन में बगल में बैठा हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि मैं उसको अपने साथ लेकर जा रहा हूं।

वही हरक सिंह रावत से जुड़े सूत्र बताते हैं कि उन्हें पार्टी आलाकमान जेपी नड्डा द्वारा दिल्ली में बुलाया गया है साथ में उमेश शर्मा काऊ भी गए हैं ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने जैसी बातें बिल्कुल बेबुनियाद लग रही है और यह केवल संयोग मात्र है कि तीनों नेता एक ही समय में एक ही फ्लाइट से दिल्ली गए हैं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *