Ad

BIG NEWS (UP): महानिदेशक CRPF की रिपोर्ट ने उड़ाये खुफिया एजेंसियों के होश, इलाके में धारा 144 लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

UTTAR PARDESH : मथुरा में बढ़ते तनाव को लेकर सीआरपीएफ महानिदेशक की रिपोर्ट ने केद्रींय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो के होश उड़ा दिए हैं. इस रिपोर्ट को लेकर खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो का मंथन लगातार जारी है. सीआरपीएफ निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एक संप्रदाय विशेष की संदिग्ध गतिविधियां शुरू हो गयी है और संदिग्ध लोग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं यह भी कहा गया है कि कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी संभावना है. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और विवादास्पद पूरे इलाके मे धारा 144 लगा दी गई है.

ADVERTISEMENTSAd


इस मामले मे एक संप्रदाय ने दूसरे संप्रदाय के इबादतगाह के खिलाफ कार सेवा किए जाने और 6 दिसंबर को उसे पवित्र किए जाने जैसे बयान दिए थे. जैसे ही स्थानीय प्रशासन को यह खबर लगी यूपी सरकार पूरी तरह से चौकन्नी हो गई और आनन-फानन में प्रशासन ने अनेक कदम भी उठा लिए. स्थानीय डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ऐसी किसी भी घटना से निबटने के लिए व्यापक उपाय किए गए हैं. उन्होने स्थानीय जनमानस से भी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने के लिए कहा. साथ ही लोगो को चेतावनी भी दी कि यदि सोशल मीडिया आदि पर यदि किसी ने अफवाह आदि फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इस बीच 24 नवबंर 2021 को सीआरपीएफ महानिदेशक की तरफ से मथुरा को लेकर एक विशेष रिपोर्ट केंद्र को भेजी गई इस रिपोर्ट मे कहा गया कि मथुरा के हालात ठीक नही हैं और वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की भी संभावना है. इस रिपोर्ट ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. ध्यान रहे कि सीआरपीएफ की यूपी में कानून व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अनेक कंपनिया मौजूद हैं और उन्हीं के आकलन के आधार पर डीजी सीआऱपीएफ ने ये रिपोर्ट भेजी. सीआरपीएफ महानिदेशक ने मथुरा के हालातों को लेकर गंभीर आकलन किए हैं.

सीआरपीएफ महानिदेशक के इस आकलन को लेकर केंद्रीय खुफिया एजेंसियो की अनेक टीमों ने मथुरा और आसपास के इलाको में डेरा जमा लिया है और हर घटनाक्रम पर उनकी चौकन्नी निगाहें हैं. वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी 6 दिसंबर की टाइमलाइन को लेकर अपनी कमर कस ली है. सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में मथुरा की सुरक्षा और मजबूत की जा सकती है और वहां पर स्थानीय पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों में भी इजाफा किया जा सकता है.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *