बड़ी खबर : ग्रेड पे मामले ने पकड़ा तूल.. पुलिसकर्मियों के परिजनों ने किया प्रदर्शन… नकारी सभी अपीलें

देहरादून : पिछले कई दिनों से चल रहें ग्रेड पे मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अब तमाम दलीलों और मान मनोबल के बावजूद उत्तराखंड पुलिस के जवानों के परिजन ग्रेड पे के मसले पर आज गांधी पार्क पर थे.

उत्तराखंड पुलिस के जवानों में ग्रेड पर के मामले पर तमाम दलीलों और अपीलों का कोई असर नहीं दिखा राजधानी में रविवार को तेज बारिश के बीच पुलिस परिजनों ने गांधी पार्क पहुंचकर पहले सांकेतिक विरोध प्रदर्शन फिर जमकर नारेबाजी भी की हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं गांधी पार्क पहुंचे थे इस बीच सीओ सिटी और प्रदर्शन में शामिल होने आए एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बीच एक बैनर लगाने को लेकर नोकझोंक भी हुई आपको बताते चलें कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार खुद इस मामले को बेहद संजीदगी से शासन स्तर पर लगातार उठा रहे हैं और मामले का हल निकाले जाने के लिए पैरवी कर रहे हैं.
सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद कुछ दिन पहले बयान जारी कर जल्द से जल्द हल निकाले जाने का भरोसा दिया था वही कल ही एसएसपी देहरादून ने भी अपील करते हुए सभी से संयम बरतने की अपील की थी लेकिन इन तमाम बातों को दरकिनार करते हुए पुलिस कर्मियों के परिजन आज गांधी पार्क में थे और यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है जब अनुशासित पुलिस फोर्स के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अपने परिजनों को सड़कों पर उतारा है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन