BIG NEWS : ओमिक्रोन की बढ़ती रफ्तार पर केंद्र का राज्यों को सुझाव.. नाईट कर्फ्यू के साथ इन पाबंदियों पर करें विचार..

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में लगातार तेज़ी के साथ बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार को ही 16 नए मामलों की पुष्टि हुई. इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 216 हो गई. ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां मंगलवार को 11 नए मामले आए. वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन और ओडिशा में दो मामलों की पुष्टि हुई.

कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चेताया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चिट्ठी में कहा है कि ओमिक्रोन स्वरूप डेल्टा की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय किए जाने के साथ ही जिला और स्थानीय स्तर पर सख्त रोकथाम कार्रवाई की जानी चाहिए.
राजेश भूषण ने नाइट कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं पर पाबंदी, शादियों और अंतिम संस्कार कार्यक्रमों में लोगों की संख्या कम करने जैसे रणनीतिक निर्णय को लागू करने की भी सलाह दी. उन्होंने कहा कि कोविड पॉज़िटिव मामलों के सभी नए समूहों के मामले में कंटेनमेंट जोन, बफ़र ज़ोन की त्वरित अधिसूचना की जानी चाहिए.
वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि लोक नायक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित 34 मरीजों में से तीन का कोई यात्रा इतिहास नहीं है. मंत्री ने कहा कि राजधानी में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है. जैन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोकने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह भारत में कोविड के नए स्वरूप के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका है.
देश में कुल मामले- 216
महाराष्ट्र- 65
दिल्ली- 54
तेलंगाना- 20
कर्नाटक-19
राजस्थान-18
केरल -15
गुजरात-14
जम्मू-कश्मीर-3
ओडिशा-2
उत्तर प्रदेश-2
आंध्र प्रदेश- 1
चंडीगढ़-1
तमिलनाडु-1
प. बंगाल-1



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park