BREAKING : लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाका दो की मौत कई लोग ज़ख़्मी.. CM चन्नी ने किया यह ऐलान

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को जिला अदालत परिसर में विस्फोट हुआ. पुलिस ने बताया कि अदालत परिसर की तीसरी मंजिल पर विस्फोट उस समय हुआ, जब जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी.
जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है. वहीं, कई लोगों के ज़ख्मी होने की भी खबर आ रही है.
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के जिला कोर्ट की तीसरी मंजिल पर 9 नंबर कोर्ट के पास मौजूद एक वॉशरूम में बम धमाका हुआ है, जिसमें दो लोगों के मौत की तसदीक हुई. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ही हिल गई. वहां मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
इस घटना के होने के बाद पंजाब के सीएम लुधियाना के लिए रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि, ‘मैं लुधियाना जा रहा हूं. विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्रविरोधी तत्व ऐसी हरकत कर रहे हैं. सरकार अलर्ट पर है. दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना की जगह पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. इस धमाके की वजह से ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी कई गाड़ियां भी तबाह हुई हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…