Ad

BIG NEWS – हाईकोर्ट ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, चहेतों को पोस्टिंग देने के मामले में शिक्षकों के अटैचमेंट पर लगाई रोक

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर द्वारा राज्य में अपने चहेतों को पोस्टिंग देने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मंत्री के आदेश पर शिक्षकों के अटैचमेंट पर रोक लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, निदेशक उच्च शिक्षा, सचिव उच्च शिक्षा सहित अन्य को नोटिस जारी कर 6 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 6 दिसंबर की तिथि नियत की है।

ADVERTISEMENTSAd


आपको बता दें कि शिवनारायण सिंह को एम.बी.पी.जी.कालेज हल्द्वानी से गणाई गंगोली अटैच कर दिया था। इसके साथ ही बी.सी.साह को मंत्री के आदेश पर गोपेश्वर से पिथौरागढ अटैच कर दिया था। इसको दोनों ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी तो न्यायालय ने अटैचमेंट आदेश पर रोक लगा दी है। याचिका में कहा गया था कि उन्होंने 17 साल दुर्गम में सेवा की है और अब उनका तबादला या अटैचमेंट पहाड़ में नहीं हो सकता है और मंत्री का आदेश गलत है। याचिका में कहा गया कि मंत्री का आदेश बिना विभागीय अटैचमेंट के गलत है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *