

उत्तराखंड वन विभाग से बड़ी खबर.. शासन ने उप वन क्षेत्राधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है, यह उप वन क्षेत्राधिकारी लंबे समय से प्रमोशन पाने की बाट जोह रहे थे। फिलहाल वरिष्ठता के आधार पर 17 उप वन क्षेत्राधिकारियों को प्रमोशन देने का फैसला किया गया था। ऐसे में लोक सेवा आयोग हरिद्वार की संस्तुति के बाद इन अधिकारियों को रेंजर के पद पर प्रमोट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रमुख वन संरक्षक हॉफ ने उप वन क्षेत्राधिकारी पद से वन क्षेत्राधिकारी पद पर प्रमोट हुए वन अधिकारियों को उनकी नई तैनाती से जुड़ा आदेश भी कर दिया है। इस तैनाती के होने के बाद प्रदेश भर में खाली चल रही रेंज में रेंज अफसर तैनात हो सकेंगे।
प्रमोशन का तोहफा पाए उप वन क्षेत्राधिकारियों में पंकज तिवारी को पिथौरागढ़ वन प्रभाग, जितेंद्र कुमार कुकरेती को राजाजी टाइगर रिजर्व, हेमचंद्र नेगी को अल्मोड़ा वन प्रभाग, नवल किशोर को तराई पश्चिमी वन प्रभाग, जगदीश चंद्र पंत को राजाजी टाइगर रिजर्व, हरेंद्र सिंह बिष्ट को केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, धर्मानंद सुनाल को तराई पश्चिमी वन प्रभाग और संजय सिंह बेलवाल को नरेंद्र नगर वन प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही कुलदीप सिंह को लैंसडाउन वन प्रभाग, दमन कुमार शर्मा को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर, हरिशंकर सिंह रावत को रुद्रप्रयाग वन प्रभाग, दीपचंद सिंह को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, नवीन चंद्र पांडे को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर, उमेश चंद्र जोशी को लैंसडाउन वन प्रभाग कोटद्वार, राजेंद्र सिंह मेहरा को बागेश्वर वन प्रभाग, दीपक रावत को राजाजी टाइगर रिजर्व और महेंद्र सिंह को मसूरी वन प्रभाग में तैनाती दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी