BIG NEWS : ड्रग्स के सौदागरों से साठगांठ का आरोप..DIG ने इन सभी पुलिसकर्मियों को चढ़ाया पहाड़.. तबादले के आदेश जारी

ज्वालापुर उत्तराखंड : नशा तस्करों पर एसटीएफ की टीम की ओर से की गई कार्रवाई के बाद चल रही जांच में कॉल डिटेल के आधार पर 8 पुलिसकर्मियों की ओर हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर से सांठगांठ सामने आई है. इन पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर पहाड़ी जिलों में कर दिया गया है.
ज्वालापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ देहरादून की टीम ने 16 अप्रैल को छापा मारते हुए हिस्ट्रीशीटर सत्तार उसके भतीजे राहिल और एक महिला को गिरफ्तार किया था इसके साथ ही नशा तस्करों से सांठगांठ रखने के आरोप में ज्वालापुर कोतवाली के सिपाही अमजद हुआ नारकोटिक सेल में तैनात सिपाही रईस राजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था इसके साथ ही दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया.
पुलिस ने पिछले दिनों में नशा तस्करों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा भी दर्ज किया इसके साथ ही डीजीपी ने जांच के आदेश दिए थे जांच में 8 पुलिसकर्मियों के हिस्ट्रीशीटर सत्तार से फोन पर बात करने की जानकारी सामने आई है.
जिसके बाद डीआइजी गढ़वाल नीरू गर्ग ने सभी पुलिसकर्मियों को पहाड़ चढ़ा दिया है एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि हेड कांस्टेबल विकास बलूनी को चमोली ज्वालापुर कोतवाली के सिपाही रविंद्र नेगी,मनमोहन को भी चमोली इनके अलावा हेमंत नारकोटिक्स सेल में तैनात सत्येंद्र चौधरी और दूसरे कोतवाली में तैनात विनोद, जयप्रकाश, हुकुम सिंह का ट्रांसफर रुद्रप्रयाग कर दिया गया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज