Ad

बेहद दुखद : सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में 11 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के दुखद हादसे में अब तक 11 लोगों के जान गवाने की खबर आ रही है इसमें जल्दी नामों के बारे में जानकारी दी जाएगी जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे

ADVERTISEMENTSAd

अब तक जो शव बरामद किए गए हैं, उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। क्योंकि ये बुरी तरह जल गए हैं। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे देखे जा रहे हैं। हादसे के अब तक जो विजुअल सामने आए हैं, उनमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है और उसमें आग लगी है।

ये हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। हेलिकॉप्टर दोपहर 12:20 बजे तब क्रैश हुआ, जब वह लैंडिंग स्पॉट से महज 10 किलोमीटर दूर था। मौके पर डॉक्टर्स, सेना के अफसर और कोबरा कमांडो की टीम मौजूद हैं।

चॉपर में ये लोग सवार थे

इस हेलिकॉप्टर में 9 अफसर सवार थे। इसके अलावा, 2 पायलट समेत 3 टेक्निकल टीम के सदस्य शामिल थे।

  1. जनरल बिपिन रावत
  2. मधुलिका रावत
  3. ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर
  4. ले. क. हरजिंदर सिंह
  5. नायक गुरसेवक सिंह
  6. नायक. जितेंद्र कुमार
  7. लांस नायक विवेक कुमार
  8. लांस नायक बी. साई तेजा
  9. हवलदार सतपाल

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत मौजूद थे. बुधवार को तमिलनाडु के जिस इलाके में ये वाहन क्रैश हुआ है, वह पूरा जंगली इलाका है. हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद आसपास धुआं उठ रहा है.ये Mi-17V5 हेलिकॉप्टर था, जिसमें सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे. इनमें से 11 की मौत हो गई है. जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, सभी को पास के ही अस्पताल में ले जाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, इस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं. क्रैश हु हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत, उनकी पत्नी और एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी, एक अन्य अधिकारी और दो पायलट मौजूद थे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *