त्योहारी सीजन में उत्तराखंड रोडवेज का बड़ा फैसला : बदले जाएंगे रूट


त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अब बसों के रूट में आवश्यकता और भीड़ के अनुसार तत्काल बदलाव किया जा सकेगा।
निगम ने सभी डिपो केंद्र प्रभारियों को यह अधिकार दिया है कि वे अधिक यात्रियों वाले मार्गों के लिए बसों का रूट डायवर्ट कर सकें। इसके लिए केवल मुख्यालय की आईटी टीम को 30 मिनट पहले सूचना देनी होगी। आईटी टीम तुरंत नए रूट को अपडेट करेगी।
इस निर्णय से विशेष रूप से दिल्ली से देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, रुद्रपुर समेत पर्वतीय रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। उदाहरणस्वरूप, यदि देहरादून आने वाली बस में ऋषिकेश के अधिक यात्री होंगे, तो बस वाया ऋषिकेश चलाई जा सकेगी।
निगम के पास वर्तमान में 850 बसें हैं, जिनमें से कई पुरानी हो चुकी हैं। जल्द ही 200 नई बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी।
क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (संचालन), उत्तराखंड परिवहन निगम
“यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी डिपो प्रभारियों को रूट परिवर्तन की अनुमति दी गई है।”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली