BIG BREAKING : (उत्तराखंड) 22 जून तक बढ़ेगा कोरोना कर्फ़्यू.. जहां मामले कम वहां ज़िला अधिकारी ले सकेंगे फैसला..
ADVERTISEMENTS


देहरादून : भले ही प्रदेश में कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही हो लेकिन राज्य सरकार प्रदेश भर में लॉकडाउन में ढील देने से परहेज़ कर रही है. अब ताज़ा खबर आ रही हैं कि प्रदेश में राज्य सरकार ने प्रदेश भर लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बड़ा दिया है. राज्य सरकार में प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया को बताया कि आंकड़ो की समीक्षा करने के बाद ही फैसला लिया गया हैं.
प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 15 जून को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। इसे देखते हुए सभी की नजरें सरकार पर टिक गई हैं कि वह कर्फ्यू हटाएगी या फिर इसे कुछ दिन और बरकरार रखेगी। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर पर भी मंथन चल रहा है। ये बात भी सामने आ रही कि यदि कर्फ्यू हटाया गया या फिर ज्यादा ढील दी गई तो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी। इसे देखते हुए फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल 22 जून तक कोविड कफ्र्यू को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने समेत वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखा जा सकता है।
इसके साथ ही राज्य के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, वहां क्षेत्र विशेष को कफ्र्यू से छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी निर्णय ले सकते हैं। सरकार जिलाधिकारियों को पहले ही इसके लिए अधिकृत कर चुकी है। वहीं इस मामले में सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद ही कर्फ्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अनदेखी से नाराज़ हल्द्वानी में सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा.. आंदोलन की चेतावनी
295.52 करोड़ का बजट पास, पशुपालकों के हित में बड़ा फैसला_हल्द्वानी में खुलेगा मिल्क पार्लर
इंस्पिरेशन में सजा सुरों का मंच, ‘वॉइस ऑफ IPS’ में बच्चों ने अपनी गायकी से जीता दिल
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी ईको कार_ 7 लोगों की मौत…
जनता का भरोसा, अनुशासन से समझौता नहीं… नैनीताल पुलिस के नए कप्तान का विजन