बड़ी खबर :( हल्द्वानी ) शहर के इस इलाके में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी.. जाँच में जुटी पुलिस…

हल्द्वानी: बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की गला घोंटकर हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस एसओजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवा व्यापारी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।

रविवार की प्रात ग्रामीणों ने दिलशाद के बगीचे में बरेली रोड होंडा शोरूम के सामने कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता उम्र 38 वर्ष का शव देखा। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
आनन – फानन में ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस व एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा फिंगर फ्रिंट लेने के साथ ही आवश्यक बिंदु पर जांच की। मामला प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या करने का प्रतीत हो रहा है। युवक की मौत से जहां क्षेत्र में दहशत है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की माँ शकुंतला देवी व पत्नी रजनी का रो – रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मृतक सोनू गुप्ता हलवाई का काम करता था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पति पत्नी का झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal