Ad

BIG BREAKING : विधानसभा के पास दरोगा ने खुद को मारी गोली, हुई मौत…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के गेट नंबर सात के पास एक दरोगा ने खुद को गोली मार ली। दरोगा ने गेट नंबर सात के सामने बनी पार्किंग में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद पर गोली चलाई।

ADVERTISEMENTSAd

भारी पुलिस बल विधानसभा के पास जांच में जुटी है। दरोगा का नाम निर्मल चौबे है। यह थाना बंथरा में तैनात हैं। विधानसभा पर इनकी ड्यूटी लगी थी। प्राथमिक उपचार के लिए दरोगा को फिलहाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया घायल दारोगा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दारोगा बंथरा थाने में तैनात थे। वह मूलरूप से वाराणसी जनपद के निवासी थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *