Ad

कलयुगी पिता के खिलाफ पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप..पीड़िता की मां ने दी तहरीर..जाने कहा का है मामला..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

काशीपुर  कलयुगी पिता के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां के द्वारा अपनी 12 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए
गलत हरकतें करने एवं पत्नी के साथ मारपीट व गालीगलौच करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल काशीपुर कुण्डेश्वरी निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। उसका पति प्रवेश कुमार आये दिन शराब पीकर गालीगलौच व मारपीट करता है तथा 12 वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करता है। आरोप लगाया कि बुधवार को भी उसने पुत्री के संग छेड़छाड़ व गलत हरकतें कीं।
महिला ने पति से पुत्री की अस्मत को खतरा बताते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। पीड़िता की मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
धारा 354, 323, 504 आईपीसी एवं 9/10 पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बाइट- प्रमोद कुमार, एएसपी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *