Ad

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा एक्शन_चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष समेत 3 नेता निष्कासित

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश भंडारी और पोखरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और चमोली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd

रजनी भंडारी बदरीनाथ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भंडारी की धर्मपत्नी हैं, और
जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। जिसके लिए उन्हें विधायक के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस कारण बदरीनाथ विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि कांग्रेस पीसीसी सदस्य रजनी भंडारी, हरीश भंडारी और पोखरी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *