Ad

उत्तराखंड में वर्दी शर्मसार ..? अश्लील थानाध्यक्ष का बेहूदा Audio वायरल_गिरफ्तारी की मांग

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के पुलिस डिपार्टमेंट से ऐसी शर्मसार कर देने वाली खबर है कि जिसे बताते भी लोगों को शर्म आ जाये। स्तर इतना गिर जाएगा सोचा ना था।।मामला जिले के पंतनगर थाने का है। यहां पंतनगर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी का शर्मसार करने वाला एक ऑडियो वायरल हो रहा है।जिसमे थाना प्रभारी एक युवती से अश्लील बातचीत कर रहा है। इधर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार से मुलाकात करके थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd

वॉइस- जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पंतनगर थाना क्षेत्र में दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था, जिसमे एक परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे परिवार के पिता और पुत्री को जेल भेज दिया। इस दौरान जेल गए परिवार की दूसरी पुत्री ने भी पुलिस को तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की। इस बीच जेल गए पिता और पुत्री जमानत पर जेल से बाहर आ गए।

दूसरी तरफ कई बार मुकदमा कायम कराने के लिए पंतनगर थाने पर जाने के कारण थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने युवती से अश्लील बातचीत शुरू कर दी। युवती ने थाना प्रभारी की बातचीत रिकार्ड कर ली और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ से इसकी शिकायत की।

जिसके बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने देहरादून में डीजीपी अभिनव कुमार से मिलकर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। किच्छा विधायक बेहड ने बताया कि डीजीपी ने इस मामले की जांच डीजीपी पी रेणुका को सौंपी है।विधायक बेहड ने आज रुद्रपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर थाना प्रभारी डांगी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *