बंगाल : चौथे चरण के चुनाव के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कथित गोलीबारी में चार लोगो की मौत..


कोलकाता. पश्चिम बंगाल चौथे चरण के चुनाव के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की कथित गोलीबारी के दौरान चार लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कूचबिहार जिला स्थित सिताल्कुची विधानसभान्तर्गत माथाभंगा ब्लॉत के जोरपाटकी इलाके में हुआ.
समाचार एजेंसी PTI के की खबर के मुताबिक बताया गया है कि सिताल्कुची में CISF ने अपने ऊपर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर गोलियां चलाई, जिसमें चार लोग मारे गए. घटना के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर आयोग पर निशाना साधा और कार्रवाई की मांग की. महुआ मोइत्रा ने कहा कि कूचबिहार में CAPF ने गोलाबारी की जिसमें 4 ग्रामीणों की मौत हो गई. आपकी निगरानी में यह होता है चुनाव आयोग? आप जिम्मेदार हैं. भारत को निर्वाचन सदन में बैठे इन कठपुतलियों से पूछना जो मोदीशाह की सेनाओं को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं.
इससे पहले कूचबिहार जिले में ही एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने शनिवार को पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन