बड़ी खबर : कोरोना की सुप्रीम कोर्ट में दस्तक के बाद न्यायाधीशों का फैसला अब होगा ‘वर्क फ्रॉम होम’ ..


NEW DELHI : देश में लगातार कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है. इतना ही नही कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बहुत तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है. जिसको लेकर केंद्र और राज्ये सरकारे बार-बार सख्त दिशा निर्देश जारी कर रही हैं..लेकिन ऐसे में देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के 44 कर्मचारियों के कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जजों ने घर से काम करने का फैसला किया है. कोर्ट रूम सहित शीर्ष अदालत के परिसर में स्वच्छता कार्य चल रहा है और कार्यवाही उनके निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू होगी. सुप्रीम कोर्ट में कर्मचारियों की संख्या 3,400 है.
इनपुट्स के मुताबिक, सभी जज अपने-अपने आवासों से वीडियो के जरिये सुनवाई करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट के स्टाफ सदस्यों में कोरोनावायरस के मामलों का पता लगने के बाद सभी बेंच सुबह 10:30 बजे बैठने वाले थे, वे अब 11:30 बजे बैठे और जो बेंच अपना काम 11 बजे शुरू करती हैं वे दोपहर 12 बजे बैठ रही हैं.आपको बता दें कि शनिवार को न्यायाधीशों के कार्यालयों और कोर्ट रजिस्ट्री में 44 सदस्य महामारी से संक्रमित मिले हैं



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन